रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- खटीमा। जल जीवन मिशन के तहत बने पानी के टैंक की सफाई के चलते दो दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महोलिया स्थित जल जीवन मिशन के तहत बने पानी के टैंक की सफाई का काम चलने से लगभग 2900 उपभोक्ताओं को शुक्रवार से पीने का पानी नहीं मिल पाया है। उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति बंद करने से पहले कोई भी सूचना नहीं दी गई। महोलिया स्थित कार्यालय के टोल फ्री नंबर पर बात करने पर बताया गया कि शनिवार देर शाम तक जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...