टिहरी, अप्रैल 1 -- एकता मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर जल और सीवर कर माफ करने के साथ ही जल संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही रोकने की मांग की है। कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को एकता मंच से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित हजारों परिवारों को नई टिहरी में पुनर्वासित किया गया है। लेकिन इन परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत कोई सुविधा नहीं मिली। लोगों आश्वस्त कर नई टिहरी में पुनर्वासित किया कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी। लेकिन आज भी हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। पुनर्वासित लोगों के जल व सीवर कर पूरी तरह से माफ होने चाहिए। इसके विप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.