संतकबीरनगर, अक्टूबर 24 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के दर्जनों गांव में किसानों के धान की फसल सूख रही हैं। धान की फसल को हरा भरा करने के चक्कर में किसान कर्जदार तक हो गए। फिर भी किसानों को निराश हाथ लगी। अब उम्मीद छोड़कर खड़ी फसल में ट्रैक्टर से जुताई कर अगली फसल की तैयारी शुरू कर दी है। जिन किसानों का खेत नहर से सटे है केवल उनकी ही धान की फसल तैयार हो पाई। बाकी गांव के सिवान में खड़ी फसल सूख गई। धान की फसल सूखने पर किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। क्षेत्र के बूधा कला, भेलवासी, डारीडीहा, केनौना, कुर्थिया, सेहरी भैंसा, कांटे, खम्हारिया, उमिला, जिगिना आदि दर्जन भर से अधिक गांव में किसानों की फसल सूख चुकी हैं। जिसे जुताई कराकर सरसों के बोवाई की तैयारी कर रहे हैं। धान की फसलों में बालियां आने के समय बारिश न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.