भागलपुर, अप्रैल 27 -- बलराम मिश्र, भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर अब मखाना, पानी फल (सिंघाड़ा) जैसे फसलों के लिए एडवांस ड्रोन तैयार कराएगा, जो पानी के नीचे कीटनाशकों का छिड़काव कर सकेगा। बीएयू यह कवायद सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) के साथ मिलकर करेगा। इसके लिए कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने अपने वैज्ञानिकों को निर्देशित किया है। कुलपति ने बताया कि पानी वाले उत्पादों की खेती के समय कई समस्याएं आती हैं। पानी के ऊपरी सतह पर खेती के लिए पौधे फैले होते हैं। उसके भीतर यदि किसी तरह का कीट लग जाए तो पौधा खराब होने के बाद इसकी जानकारी होती है। पानी के नीचे किसी तरह के कीटनाशकों का छिड़काव नहीं हो सकता है। इससे कई बार फसलें खराब हो जाती हैं, लेकिन यदि पानी के नीचे छिड़काव के लिए मशीन तैयार हो जाएगी तो छिड़काव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.