बांका, फरवरी 21 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड के काठबनगांव-बीरबलपुर पंचायत अंतर्गत काठबनगांव एवं आलमनगर गांव में पिछले एक सप्ताह से नल-जल आपूर्ति ठप रहने से पानी की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को संन्होला जगदीश मार्ग को काठबनगांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। करीब डेढ़ घंटा तक सन्हौला-जगदीशपुर मार्ग को ग्रामीणों द्वारा जाम कर दिए जाने से सड़क क़े दोनों ओर वाहनो की लम्बी कतार लग गयी। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलने क़े साथ ही धनकुंड थानाध्यक्ष सुरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधि क़े सहयोग से ग्रामीणों को एक सप्ताह से हो रही पानी की समस्या ...