देहरादून, मार्च 4 -- निकाय चुनाव के दौरान जाफ़र हाल में पेयजल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी, जिस डेढ़ महीने बाद भी नहीं बनाया जा सका है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ ही स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अभी तक लोगों को पानी के कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं, साथ ही लाइन की टेस्टिंग तक नहीं हो पाई है। इससे सड़क बनने में देरी हो रही है। लोगों का कहना है कि निकाय चुनाव के दौरान जितनी तेजी लाइन को बिछाने में दिखाई थी, उतनी तेजी कनेक्शन देने के साथ ही सड़क मरम्मत करने में भी दिखानी चाहिए थी। इससे लोगों को परेशानी तो नहीं होती। लोगों ने कहा कि अगर जल्द सड़क ठीक नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। क्योंकि लाइन बिछाने के बाद भी क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। पिछले दो-तीन दिनों से यमुना पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.