आगरा, फरवरी 16 -- यमुनापार के नराइच इलाके में भाटिया पेट्रोल पंप हाथरस रोड पर पानी की पाइप लाइन टूट गई है। इसकी वजह से क्षेत्र में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सामान्य रूप से तो पानी आ ही नहीं रहा है, लेकिन यदि मोटर लगाकर पानी खींचते हैं तो नाले का पानी आने लगता है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि एक सप्ताह पहले नेशनल हाइवे अथारिटी की टीम नाले की सफाई कर रही थी। इसी दौरान जेसीबी से गंगाजल की आपूर्ति की 12 इंच की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पानी की लाइन टूटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और इससे गोकुल नगर, फाउंड्री नगर, यमुना बिहार, केके नगर, विद्या पुरम, शांति नगर, ओम नगर, नगला छउआ, चंद्र नगर, चार पुलिया, श्याम नगर सहित एक दर्जन बस्तियों में पेयजल क...