उरई, फरवरी 17 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के नदिया पार बिलौड़ के पास पहूज नदी किनारे दलदल में गाय फंस गई। दो दिन से भूखी-प्यासी गाय कीचड़ में धंसने की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर गाय को निकाला। पानी की तलाश में मवेशी जब वहां पहुंचते हैं तो कीचड़ में धंस जाते हैं। बिलौड़ के पास गाय दलदल में फंस गई और निकलने के प्रयास में और अधिक धंसती चली गई। गाय के चीखने की आवाज सुन गांव के लोग पहुंचे बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि दलदल अधिक होने से राहत कार्य में कठिनाई आई। यदि समय रहते प्रशासनिक सहायता मिल जाती तो गायों को समय रहते निकाला जा सकता है। ग्रामीण आशीष सिंह चौहान ने बताया कि नदी किनारे दलदल में मवेशियों के फंसने की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी प्रबंध नहीं किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...