विकासनगर, जनवरी 16 -- तीन दिन से लापता दवा कंपनी के कर्मचारी युवक का शव शुक्रवार को बहादरपुर में बने पानी के टंकी के पास कमरे में संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला। पिछले तीन दिन से पुलिस लगातार युवक की खोजबीन कर रही थी। सूचना पर फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली वजह सामने आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...