मेरठ, जनवरी 6 -- इंदौर जैसी घटना न हो तो जांच के महाभियान में नगर निगम के जल-कल विभाग और जल निगम की पोल खुल गई। सोमवार की जांच में पांच स्थानों पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज मिली। कई टंकियों में गाद जमी मिली। आनन-फानन में मजदूर को टंकी में उतारकर सफाई कराई गई। दावा है कि सोमवार को भी 50 स्थानों पर पानी के सैंपल लिए गए। सोमवार को जल-कल विभाग की जांच नगर निगम की टीम ने जागृति विहार के जे-ब्लॉक, वार्ड-86 जाकिर कॉलोनी, वार्ड-82 श्याम नगर, श्रद्धापुरी और माधवपुरम सेक्टर-1 व 4 में पाइपलाइन लीकेज का मामला मिला। इसके अलावा दायमपुर और लखवाया क्षेत्रों में भी मरम्मत कार्य कर जलापूर्ति बहाल की गई। मलियाना और माधवपुरम की टंकियों में भारी गंदगी मिली, जिसकी सफाई कराई गई। माधवपुरम की टंकी पर डोम और जाली लगाने का काम भी कराया गया, ताकि बाहरी गंदगी पानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.