बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। जूस, लस्सी की दुकानें हो या अन्य कार्यों में पेटी वाली बर्फ का उपयोग भी बढ़ने लगा है। बिक्री को देखते हुए बर्फ फैक्ट्री में बर्फ तैयार करने का काम तेजी से शुरू हो रहा है। कुछ बर्फ फैक्ट्री की सफाई का काम चल रहा है तो कुछ बर्फ बनाकर बेचना शुरू कर दिया है। लेकिन बर्फ फैक्ट्री संचालकों ने अभी तक पानी की जांच तक नहीं कराई। ऐसे में गुणवत्ता विहीन बर्फ का सेवन कर लोग बीमार पड़ सकते हैं। 13 स्थानों पर बनती है बर्फ: जिले में सरदार कोल्ड स्टोर व किसान कोल्ड स्टोर, कुरौली कोल्ड स्टोर, सलारपुर कोल्ड स्टोर, लक्ष्मी स्टोर, जनता, फतेहपुर के यशपाल, चिनहत कोल्ड स्टोर, बेरिया कोल्ड स्टोर के साथ ही नानमऊ, रसौली व दनियालपुर में बर्फ खाने चलते हैं। यहां से करीब 2800 पेटी रोजाना बर्फ तैयार होती है। जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.