शामली, फरवरी 20 -- शुक्रवार को खण्ड विकास क्षेत्र के ग्राम आल्दी में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सबसे प्रमुख समस्या पानी की कमी के रूप में उठाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा, रुपचंद के खेत में जलभराव की समस्या पर भी तुरंत कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए गए। उन्होंने लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव को नाला खुदाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए ताकि जल निकासी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.