सीवान, जुलाई 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इनदिनों जिले में धान का बिचड़ा डालने के बाद किसान रोपनी कार्य में जुट गए हैं। ऐसे में कहीं-कहीं नहर रहने के बावजूद उनको पानी नहीं मिल रहा है। ऐसा ही जिले के सिसवन प्रखंड के चांदपुर वितरणी का हाल है। जिसमें पानी नहीं आने से वितरणी के आसपास की करीब दो सौ बिगहा खेती योग्य भूमि में धान की रोपनी करने में किसानों को परेशानी हो रही है। स्थानीय किसान अशोक सिंह, कन्हैया सिंह, जगलाल साह, नरसिंह राय, अनिल ओझा, मनन राजभर, बलिराम यादव, राजकिशोर सिंह आदि ने बताया कि नहर वितरणी रहने के बावजूद भरवलिया, महानगर, सरहरा, सैचानी, पड़री, पंचभिंडा,सिसवां कला, चांदपुर, रामपुर, निजामपुर, हुसेनाबंगरा सहित दर्जनों गांवों के किसान पंपसेट चलाकर किसी तरह धान की रोपनी कर रहे हैं। इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। वहीं वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.