पीलीभीत, जून 1 -- बीसलपुर, संवाददाता। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पानी का सही से निकास न होने के विरोध में दुकानदारों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हाइवे के दोनों ओर नाला बनवाने की मांग की। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड़ चौराहे पर पिछले दिनों खुदागंज जाने वाले मार्ग पर बाईपास बनाया गया था, जिसकी ऊंचाई काफी कर दी गई। जिसके चलते भड़रिया मोड़ चौराहे पर बनी दुकानों में बारिश का पानी भरने लगता है। पानी का सही से निकास नहीं हो पता है। दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों को भी पानी में निकलते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीर एवं दुकानदारों ने भड़रिया मोड़ चौराहे पर एकत्र होकर जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार के नेतृत्व में पीडब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.