लातेहार, मई 28 -- बेतला, प्रतिनिधि। पार्क घूमने वाले पर्यटकों के लिए खास खबर है। बेतला को प्लास्टिक मुक्त बनाने ने लिए पार्क-प्रबंधन ने बहुत बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत पर्यटक अब बिना विभागीय स्टीकर के पीने के लिए पानी का बोतल पार्क में नहीं ले जा सकेंगे। इसकी जानकारी देते वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी शशांक शेखर पांडेय ने कहा कि पार्क में प्लास्टिक के बोतल में पानी ले जाने के लिए अब उन्हें पार्क मेन के पास 100 रुपये प्रति बोतल बतौर सेक्युरिटी मनी जमाकर बोतल में विभागीय स्टीकर सटवाना जरूरी होगा। बाद में बोतल के लौटाने पर पर्यटकों को उनकी जमा सुरक्षित राशि 100 रुपये वापस कर दी जाएगी। इससे पार्क को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने में काफी सहूलियत होगी। वहीं कॉम्प्लेक्स प्रभारी पांडेय ने पार्क मेन गेट पर तैनात वनकर्मी को पर्याप्त मात्रा में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.