बागपत, फरवरी 20 -- छपरौली। छपरौली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। हरियाणा रोडवेज की बस सेवा अब छपरौली तक शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस नई सेवा को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह बस सेवा हरियाणा के पानीपत से शुरू होकर समालखा के रास्ते आट्टा यमुना पुल पार करते हुए संचालित की जा रही है। इसका मार्ग कुर्ड़ी, छपरौली, आदर्श नंगला, सिनौली और मलकपुर होते हुए बड़ौत तक है। इस संचालन से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधा संपर्क हुआ है। पहले छपरौली और आसपास के गांवों के लोगों को पानीपत या समालखा जाने के लिए कई वाहन बदलने पड़ते थे। इससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। विशेषकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी ...