मथुरा, फरवरी 7 -- थाना जमुनापार अंतर्गत नगला खेडा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव पपरेला, मांट निवासी अजीत सिंह (35) बाइक लेकर वृंदावन से अपने गांव पपरेला जा रहा था। बताते हैं कि तभी रास्ते में वृंदावन-पानीगांव मार्ग पर नगला खेड़ा के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पानीगांव कपिल वशिष्ठ ने पुलिस टीम के साथ लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उपचार को सौ शैया हॉस्पिटल वृंदावन भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर...