छपरा, अगस्त 26 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में सारण तटबंध पर सोमवार की रात नशे में धुत युवकों ने पानापुर से अपने घर लौट एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि उभवा सरौजा गांव निवासी रामबाबू सहनी का पानापुर तरैया मार्ग पर फकुली गांव में पेट्रोल पंप है । सोमवार की रात साढ़े आठ बजे उनका पुत्र आनंद कुमार पेट्रोल पंप से घर आ रहा था । इस दौरान भोरहा सारण तटबंध पर नशे में धुत तीन युवकों ने उसके साथ पहले गाली गलौज की व बाद में मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी युवक के परिजन मौके पर पहुँचे एवं उसे इलाज के लिए सीएचसी पानापुर ले गए । इस मामले में जख्मी युवक के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.