छपरा, अक्टूबर 24 -- पानापुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार व सतजोड़ा बाजार में एनडीए प्रत्याशी जनक सिंह ने चुनावी कार्यालय विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और एनडीए प्रत्याशी जनक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार की तकदीर व तस्वीर बदल गई है। चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह ने कहा कि तरैया के इस विकास के गति बनाए रखने के लिए एक बार फिर से जनक सिंह को इस क्षेत्र से विधायक बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। इस मौके जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, जदयू नेता राकेश भारती, विनोद सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। जलालपुर में प्रत्य...