गोरखपुर, जनवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पादरी बाजार फ्लाईओवर में 10 गर्डर की लांचिंग हो गई है, जबकि शेष 25 गर्डर की लांचिंग के लिए भी भारी मशीनों के साथ श्रमिक लगाए गए हैं। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार मार्च तक गर्डर लांचिंग एवं डेक (छत ढलाई एवं सड़क) का कार्य पूरा हो जाएगा, जबकि मई तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस फ्लाईओवर पर भी वाहन दौड़ने लगेंगे। सेतु निगम के अंतर्गत पादरी बाजार में 98.34 करोड़ रुपये की लागत से 569.095 मीटर का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसमें चौराहे पर लोहे के कंपोजिट गर्डर बनाए जाएंगे, जिसकी लंबाई 36 मीटर होगी। फोरलेन फ्लाईओवर में चौराहे के दोनों ओर 36-36 मीटर जगह मिलेगी, जबकि अन्य गर्डर की लंबाई 24 मीटर होगी। इसमें गर्डर लांचिंग के साथ ही डेक का कार्य किया जा रहा है, ये कार्य होते हो एप्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.