देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर शनिवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी पथरोल थाना के दासडीह गांव अंतर्गत जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि दासडीह गांव स्थित जंगल में बैठ कर कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनपुर थाना के घुठिया बड़ा असहना गांव निवासी 19 वर्षीय झुलन कुमार दास, पिता बालगोविंद दास, 19 वर्षीय शिवम...