देवघर, फरवरी 3 -- करौं, प्रतिनिधि। सिद्धपीठ पथरोल के कालीधाम स्थित संकट मोचन धाम में रविवार देर शाम माघ पूर्णिमा के अवसर पर भजन संध्या व हनुमान जी की महा आरती और खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। बताते चलें की संकट मोचन धाम पथरोल में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा बाबा की महाआरती भजन-कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद वितरण होता आ रहा है। इसी क्रम में माघ पूर्णिमा के अवसर के पूर्णिमा भक्तों के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता है। भजन गायक लालटू पाल और रामजी रवानी ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को खूब झुमाया। वहीं सुरेन दास, दिनेश दास, जटाशंकर राउत डब्लू आदि कलाकारों ने सहयोग किया। मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने हनुमान चालीसा पाठ कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंदिर प्रबंधक पाठक ने बताया कि भक्त स्वेच्छा से सहयोग करते हैं और कार्यक्रम होता आ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.