शामली, फरवरी 10 -- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत लाभार्थी सूची में शामिल पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अथर जमील ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन पात्र लाभार्थियों के अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे अपने गांव में आशा कार्यकर्ता, पंचायत सहायक या कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के माध्यम से अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मित्र की सहायता से भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभार्थी प्रधानमंत्री जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.