लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि बड़ी संख्या में 18 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के युवा मतदाता अभी भी मतदाता सूची में शामिल नहीं है। उन्होंने ऐसे सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों यथा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें अपने मतदान के अधिकारों से अवगत कराया जाए, जिससे की सभी युवा अपनी मनपसंद की सरकार चुनने के लिए और लोकतंत्र में हिस्सेदार बनने के लिए मतदाता सूची में...