संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव तरफरी स्थित प्रसिद्ध पाताली महादेव मंदिर परिसर में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से अफरा-तफरी मच गई। उस समय मंदिर परिसर में कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया जा रहा था। गांव तरफरी निवासी सोनू पुत्र ओमप्रकाश, एकपाल पुत्र रामजीत और निशांत पुत्र ओमकार कांवड़ सेवा शिविर का टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया, जिससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि घटना दिन के समय हुई और उस समय मंदिर में भीड़ अधिक नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना महाशिवरात्रि के दिन होती, जब बड़ी संख्या में श्रद...