रांची, जुलाई 20 -- बुंडू/तमाड़, हिटी। पातर मुंडा समाज द्वारा अरुणालय बैंक्वेट हॉल बुंडू में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान तमाड़, सिल्ली, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पातर मुंडा समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हरिहर सिंह मुंडा कमांडेंट (झारखंड सरकार) विशिष्ट अतिथि तमाड़ राजा कुमार महेंद्रनाथ शाहदेव मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिकीम मुंडा और मंच संचालन राकेश पातर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शंभू शरण मुंडा, नंदलाल मुंडा, लालमोहन मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, देवनारायण मुंडा, धनंजय मुंडा, रंजीत मुंडा, भुव...