गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी ) की ओर से मंगलवार को 21वीं सदी की स्किल्स एमओओसी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूरे राज्य से 50 प्रतिभागियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता दी गई। जिला स्तर पर इस पाठ्यक्रम को सफलता पूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले 42 डाइट मेंटर्स को सम्मानित किया गया। उप-निदेशक वीरेन्दर नारा और सरोज कुमारी ने प्रतिभागियों को उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रेरित किया और शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आलोचनात्मक सोच, सहयोग और समस्या समाधान जैसी क्षमताएं शिक्षण और अधिगम प्रथाओं में बदलाव लाने के लिए आवश्यक है। प्रत्येक कक्षा में अंतिम छात्र तक पहुंचने के मिशन पर जोर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.