बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश समय की आवश्यकता: कुलपति पटना विवि के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो सिद्धार्थ सिंह ने शिक्षकों को किया संबोधित बोले: आधुनिक शिक्षा और जीवन मूल्यों के सटीक संतुलन से ही होगा छात्रों का सर्वांगीण विकास फोटो: सिद्धार्थ पटना: पटना विवि में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह। नालंदा, निज संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में 'पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली का एकीकरण' विषय पर आयोजित कार्यशाला का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञ...