किशनगंज, मार्च 10 -- ठाकुरगंज,एक संवाददाता किशनगंज जिले के पाठामारी बॉर्डर से नेपाल जाने में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया। यह सफलता भारत -नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19 वी बटालियन व पाठामारी थाना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में रविवार को मिली है। पकड़े गये बांग्लादेशी की पहचान ढाका निवासी शागर आलम (43) पिता शाह आलम व गोवालंडाघाट राजबाड़ी निवासी शाहरियार सजीव खान (30) पिता हबीबुल रहमान के रुप में हुई है। दोनों बांग्लादेशी नागरिक के पास से 590 अमेरिकन डॉलर सहित भारतीय, नेपाली व बांग्लादेशी करेंसी, दो मोबाइल के अलावा बांग्लादेशी पासपोर्ट व यूरोपियन देश स्लोवेनिया का वर्क वीजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी ने पूछताछ में बताया कि वह इंजीनियर हैं और यूरोपियन देश में काम करने के लिए जा रहे थे। बांग्लादेश में स्लोवेनिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.