किशनगंज, जून 19 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। पाठामारी पुलिस द्वारा बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 327 ई फोरलेन पर अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के समीप से एक कार से 635 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाठामारी थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक कार से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पाठामारी थाना अध्यक्ष आनंद कुमार, कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के साथ सुखानी थानाध्यक्ष धर्मपाल कुमार के साथ एक टीम बनाकर चौकसी बरतने लगे। गाड़ी को आते देख जब उन्होंने रुकने का इशारा किया तो चालक द्वारा भगाने का प्रयास किया गया। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार कर चालक समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मदेव राम के पुत्र प्रभु राम (उम्र 42 वर्ष) को गिरफ्तार क...