बक्सर, अगस्त 14 -- कार्यक्रम पाठशाला में पोषक तत्व प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया धान की खेती से संबंधित नवीनतम तकनीक की जानकारी नावानगर/केसठ, एक संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण बक्सर के तत्वावधान में गुरुवार को केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत जयरामपुर गांव में सोनाचूर धान की उन्नत खेती पर पाठशाला का आयोजन किया गया। संचालन मिथिलेश पासवान ने किया। कार्यक्रम में चयनित किसानों ने हिस्सा लिया। जिनके बीच सोनाचूर धान की खेती से संबंधित नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बक्सर से आए उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार, सहायक निदेशक (शस्य ) प्रक्षेत्र शालिग्राम सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. प्रफुल्ल कुमार, लेखपाल प्रफुल्ल कुमार, किसान सलाहकार अमरेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, रितेश कुमार ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.