चम्पावत, अप्रैल 27 -- पाटी। आदर्श रामलीला कमेटी जौलाड़ी के तत्वावधान में पाटी मुख्यालय में चल रही रामलीला चौथे दिन जारी रही। चौथे दिन सीता स्वयंवर की लीला मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक सुमनलता ने किया। कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि चौथे दिन रामलीला में सीता स्वयंवर के साथ विष्णु लोक के साथ ही मंथरा-कैकेयी संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान दशरथ की भूमिका बहादुर सिंह मेहता, जनक की भूमिका सुरेश चंद्र भट्ट, मंथरा की ललित गहतोड़ी, राम की भूमिका अंकिता गहतोड़ी, लक्ष्मण की ममता अधिकारी, सीता की भूमिकाआरुषी बिष्ट ने निभाई। लीला का निर्देशन महेश चंद्र गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट की ओर से किया जा रहा है। रामलीला में पीताम्बर गहतोड़ी, गोकुलानंद भट्ट, दीप जोशी, महेश जोशी, ललित सोराड़ी, सतीश जोशी, जगदीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.