चम्पावत, मई 22 -- पाटी। पाटी में शिक्षकों की विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान रिटायर होने पर पुष्कर सिंह,कमला ओली, आशा बोहरा, चिंतामणी शर्मा, नवीन कलखुड़िया को विदाई दी। जबकि रवीश पचौली, मुकेश कर्नाटक, प्रमोद कर्नाटक को शैलैज मटियानी पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीईओ मान सिंह, बीईओ भारत जोशी, उप-शिक्षा अधिकारी संजय कुमार भट्ट, शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मंत्री गीता जोशी, गिरीश जोशी, दीपक सोराड़ी, केशव जोशी, मुकेश कर्नाटक, विपिन राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...