गंगापार, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाटलेश्वर धाम (पटपर), देवरा में 14 व 15 फरवरी को वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को सात बजे से कबड्डी, दौड़ एवं अन्य खेल प्रतियोगिताएं बालक-बालिका वर्ग के लिए होंगी। 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कवियों के संग कविता के वासंतिक रंग शीर्षक से कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में विवेक चन्द्र यादव डीसीपी यमुनानगर, ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह व ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्र नाथ मिश्रा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजक केके मिश्र व दीपेन्द्र सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.