प्रयागराज, सितम्बर 12 -- त्योहारी सीजन में ट्रेनों में नो रूम होने पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लम्बी दूरी की तीन ट्रेनों का विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 22352 बेंगलुरु-पाटलिपुत्र 16 सितंबर से सहरसा तक जाएगी। प्रत्येक सोमवार शाम 1:50 बजे चलकर बुधवार सुबह 4:22 बजे छिवकी रेलवे स्टेशन पर आएगी। वापसी में शुक्रवार दोपहर 1:35 बजे चलकर रात 2:05 प्रयागराज छिवकी आएगी। वहीं पुणे-दानापुर अब पुणे से सुपौल तक नए नंबर के साथ चलेगी। शुक्रवार को ही पुणे से इसका नंबर अब 12149 की जगह 11401 कर दिया गया। 12 सितंबर से 19483 अहमदाबाद से रात 12:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:18 बजे छिवकी आएगी और वापसी में 14 सितंबर से सहरसा से शाम 4:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह सात बजे छिवकी पर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.