नई दिल्ली, फरवरी 17 -- बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा का क्रेज 90 के दशक में ऐसा था कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक लाइव शो में 15,000 फैंस गोविंदा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। ऐसे में भीड़ को बेकाबू होने से बचाने के लिए एक दूसरे शख्स को 'नकली गोविंदा' बनकर स्टेज पर उतरना पड़ा था। यह किस्सा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही मजेदार भी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ था और क्या इस नकली गोविंदा वाले फॉर्मूला से भीड़ को काबू करने का आइडिया कामयाब रहा?बेकाबू होने लगी थी 15 हजार लोगों की भीड़ घटना तब की है जब गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे। एक इंटरव्यू में म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने बताया कि गोविंदा एक बार अपने ही साले आत्माप्रकाश शर्मा के लाइव इवेंट में नहीं पह...