नई दिल्ली, मई 10 -- पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलीबारी और मिसाइल हमले का असर दिल्ली एयरपोर्ट से होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। एक सूत्र ने बताया कि शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाली कम से कम 60 घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जारी बयान के मुताबिक, पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षा उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। गौरतलब है कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सूत्र ने बताया कि सुबह 5 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 घरेलू उड़ानों का टेकऑफ और 30 की लैंडिंग रद्द कर दी गई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को विभिन्न एयरलाइनों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द कर दी थीं। बीते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.