नई दिल्ली, मार्च 11 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बगावत की आग लगातार सुलग रही है। सरकार की उपेक्षा, सेना का अत्याचार और संसाधनों की लूट से त्रस्त बलूची जनता अब खुद को पाक्सितान से अलग मानने लगी है। यही वजह है कि विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। हाल ही में बलूचिस्तान में एक बार फिर आतंक का कहर टूटा, जब क्वेट्टा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।ट्रेन पर भीषण हमला डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला माछ इलाके में गुडलार और पीरोकरी के बीच हुआ, जहां ट्रेन को रोककर उस पर गोलीबारी की गई। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। हमले के बाद सुरक्षाबलों को तुरंत मौके पर भेजा गया और सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस में 500 से ज्यादा यात्री सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.