पेशावर, मार्च 4 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ियों को सेना की छावनी के गेट से टकरा दिया, जिससे जबरदस्त धमाके हुए। इसके बाद कई आतंकियों ने अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 9 लोग मारे गए हैं। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एएफपी को बताया, "हमलावरों ने गेट पर धमाके किए और फिर कैंटोनमेंट में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें जवाबी फायरिंग में रोक लिया। जिसमें चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।" गौरतलब है कि बन्नू जिला पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.