कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अब से करीब 54 वर्ष पहले पाक के साथ युद्ध में शहीद हुए सैनिक और उसकी पत्नी की प्रतिमा का धूमधाम से अनावरण किया गया। प्रतिमा लगवाने में शहीद की बेटी और दामाद की अहम भूमिका रही। इस दौरान जनपद के कई पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भी शिरकत की। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के सैनिक रघुवीर सिंह यादव कुमाऊ रेजीमेंट भारत-पाक युद्ध 1971 ईस्टर्न थिएटर आपरेशन कैक्टस लिली के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी याद में उनकी बेटी आशा देवी और दामाद अमर सिंह ने गांव में स्मारक स्थल बनवाया। जहां शहीद सैनिक रघुवीर और उसकी पत्नी जल्ला देवी की प्रतिमा स्थापित कराई। बुधवार को दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस दौरान पूर्व कैप्टन रविन्दर कुमार, हरिमोहन, आरपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.