इस्लामाबाद, जून 21 -- पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से नामांकित कर दिया है। इस नामांकन का आधार ट्रंप के "निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और महत्वपूर्ण नेतृत्व" को बताया गया है, जिसने 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तान का दावा है कि ट्रंप की इस पहल ने दोनों परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच व्यापक युद्ध को टालने में मदद की। दरअसल इससे पहले खुद पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने वाइट हाउस में न्योते के बदले वादा किया था कि उनका देश ट्रंप के नाम की सिफारिश 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए करेगा। अब ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.