काबुल, अक्टूबर 10 -- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार रात एक के बाद एक तेज धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये धमाके काबुल के डिस्ट्रिक्ट 8 और अब्दुलहक चौक के आसपास सुनाई दिए, जहां सरकारी कार्यालयों और आवासीय इलाकों की मौजूदगी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे पाकिस्तानी की ओर से की गई एयरस्ट्राइक का रूप बताया जा रहा है लेकिन किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। ये घटना तब घटी जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के ऐतिहासिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। तालिबान शासन के सत्ता संभालने के बाद 2021 से यह पहला उच्च स्तरीय दौरा है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने का संकेत दे रहा है। अब काबुल में हुए धमाके क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकते हैं।काबुल में धमाके: एयरस्ट्राइक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.