रामपुर, फरवरी 5 -- फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्ष 1992 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका की नौकरी हासिल करने वाली पाकिस्तानी नागरिक पर केस के मामले में अजीमनगर पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार करने के लिए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। इसके साथ ही अजीमनगर पुलिस ने बुधवार देर रात गंज क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शिक्षिका की तलाश की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाज निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना ने 17 जून 1979 को पाकिस्तान निवासी सिबगत अली से निकाह किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। पाकिस्तान में उसने दो बेटियों फुरकाना और आलिमा को जन्म दिया। निकाह के करीब तीन साल बाद पति द्वारा तलाक दिए जाने पर वह दोनों बेटियों के साथ रामपुर अपने मायके लौट आई। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में...