नई दिल्ली, मई 30 -- अगर वैश्विक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है तो हिंदू कुश हिमालय के ग्लेशियर की बर्फ सदी के अंत तक 75 प्रतिशत तक कम हो सकती है। हिंदू कुश पर्वत के ये ग्लेशियर कई नदियों का उद्गम स्थल हैं, जिनमें इन्हीं ग्लेशियर से पानी आता है और ये नदियां दो अरब लोगों की आजीविका का साधन बनती हैं। एक नए अध्ययन में ये जानकारी सामने आई है। ऐसा हुआ तो फिर काबुल, हेलमंद जैसी नदियां सूख जाएंगी। इससे अफगानिस्तान और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा। पाकिस्तान पहले ही भारत के साथ सिंधु जल समझौते के तहत कई नदियों का जल पाता है। ऐसे में यदि हिंदु कुश पर्वत के ग्लेशियर पिघले तो फिर काबुल नदी के प्रवाह पर असर होगा। इससे पाकिस्तान सीधे तौर पर नुकसान उठाएगा। काबुल नदी हिंदु कुश के संगलाख रेंज से निकलती है और फिर पाकिस्तान के एटक में सिंधु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.