शामली, फरवरी 2 -- शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया मेरठ द्वारा पूर्व सैनिक रैली(सम्मेलन) का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक जीवनसाथियों, वीर नारियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 1962, 1965 और 1971 में भाग लेने वाले वीर जवान सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अधिकांश सैनिकों के परिजन उपस्थित रहे। रैली के मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया मेरठ के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा रहे। कार्यक्रम में विधायक प्रसन्न चौधरी, मिलेट्री हॉस्पिटल से ब्रिगेडियर विक्रम पत्रा, ब्रिगेडियर महेन्द्र कुमार, डीएम अरविन्द कुमार चौहान, एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह, कर्नल एएस अन्तल, कर्नल एके सिंह ने संयुक्त रूप से...