पाकुड़, सितम्बर 6 -- पाकुड़। पाकुड़ में पुलिस विभाग की ओर से संताल परगना स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता 12-14 सितंबर तक जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगी। कार्यक्रम में संताल परगना के सभी जिलों पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा और देवघर की पुलिस टीम हिस्सा लेगी। जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, खो-खो, हैंडबॉल, कुश्ती, साईक्लिंग, योगा, बैडमिंटन सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पुलिस जवानों में खेल भावना का विकास करना, आपसी समन्वय को मजबूत करना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। यह खेल प्रतियोगिता न केवल जवानों की प्रतिभा को सामने लाने का अवसर है, बल्कि इससे पुलिस बल में टीम स्पिरिट और अनुशासन की भावना भी सुदृढ़ होगी। प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.