पाकुड़, जुलाई 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मजदूर यूनियनों द्वारा बुलाई गयी भारत बंदी का असर पाकुड़ में नहीं दिखा। हालांकि सीटू कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन जरूर किया। सीटू कार्यकर्ताओं का दावा है कि मालपहाड़ी क्षेत्र में पत्थर उद्योग बंद रहा। सीटू की जिला कमेटी ने नादेर हुसैन के नेतृत्व में गांधी चौक से रैली निकाली। रैली गांधी चौक से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए नगर परिषद कार्यालय के समीप तक पहुंची। जहां रैली एक सभा में तब्दील हो गयी। सभा के दौरान केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। मालपहाड़ी क्षेत्र में मानिक दूबे, रेजाउल करीम, शेख सैफुद्दीन, नूर सलाम सहित अन्य ने विरोध प्रदर्शन किया। इधर झारखंड स्टेट बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मचारी संघ के तत्वधान में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों का कहना था कि सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.