पाकुड़, जनवरी 5 -- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में सोमवार को नशामुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन विषय पर जागरूकता रैली पाकुड़ व्यवहार न्यायालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक से पुनः वापस न्यायालय परिसर तक निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर बताया कि आमजन में नशामुक्ति का अभियान चलाएं और नशा से होनेवाले दुष्प्रभाव के बारे में बताएं। इस अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि नशे को यदि लोग अपने जिंदगी से अलग कर पाएं तो अपने जिंदगी को सुखी और सम्पन्न बना पाएंगे। नशे को छोड़ने और तनावमुक्त र...