पाकुड़, फरवरी 24 -- पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से सभी मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल रहा और मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ अध्यक्ष पद के 10 तथा 21 वार्ड के पार्षदों के लिए 89 प्रत्याशियों की किस्मत वज्रगृह में सील हो गयी। इनके भाग्य का फैसला 27 को होगा। उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शाम के पांच बजे तक कुल 66.30% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुष मतदान प्रतिशत 67.61% तथा महिला मतदान प्रतिशत 65.01% रहा। सर्वाधिक मतदान मतदान केन्द्र संख्या 21/01 प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर (पूर्वी भाग) में 86.24% दर्ज किया गया। पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.