पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए-आईडीए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत, डॉ. मंजर आलम एवं डॉ. अभय श्रॉफ की देखरेख में लोगों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोकथाम योग्य बीमारी है और इसके उन्मूलन के लिए सभी पात्र व्यक्तियों द्वारा दवा का सेवन आवश्यक है। अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के बीचपहाड़ी, हाकिमपुर, बसंतपुर, बन्नोग्राम, तेतुलिया एवं तेगुरिया गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका, स...